लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दलित युवकों की पिटाई, राहुल गांधी बोले- अपराधियों पर एक्शन ले गहलोत सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 14:11 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह स्तब्ध करने वाले इस अपराध के दोषियों को न्याय की जद में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदो दलितों युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हो गया है।यह घटना रविवार की बताई जा रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ कथित तौर पर हुई बर्बरता की घटना को ‘भयावह और वीभत्स’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह स्तब्ध करने वाले इस अपराध के दोषियों को न्याय की जद में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे।’’

दरअसल, दो दलितों युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हो गया है। खबरों के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने और उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है।

एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। 

राहुल गांधी के इस ट्वीट को भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य सरकार? मुख्यमंत्री गृह मंत्री भी हैं और उनका नाम अशोक गहलोत है। बस इस मामले में आप नहीं जानते हैं कि राज्य में दलितों के खिलाफ क्रूरता के लिए कौन जिम्मेदार है? मालवीय ने आगे लिखा कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज