लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मशहूर सलकनपुर मंदिर में हुई लाखों की चोरी, 6 बोरियों में कैश भर कर ले गए 2 चोर, 5 पुलिस वाले निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 07:43 IST

मामले में बोलते हुए मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महेश उपाध्याय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को छह बोरियों में नकदी भरते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा में तैनात पांच पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मशहूर सलकनपुर मंदिर में लाखों की चोरी का एक मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख के अनुसार, दो चोर छह बोरियों में लाखों की नकदी भर कर ले गए है। घटना के सामने आने के बाद मंदिर के सुरक्षा में तैनात पांच पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में सीहोर के मशहूर सलकनपुर मंदिर के ‘स्ट्रॉन्गरूम’ से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस तथा मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि सलकनपुर भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है तथा मध्य भारत में देवी विंध्यवासिनी का प्रमुख मंदिर है। 

मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख के अनुसार, चोर बोरियों में भरकर कैश ले गए है। वहीं मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

2 लाख की 6 बोरियों चोर ले गए है कैश

यह घटना सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि की है। मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महेश उपाध्याय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को छह बोरियों में नकदी भरते हुए देखा जा सकता है। बाद में दो बोरियां मंदिर के बाहर मिलीं। 

सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसकर्मी हुए निलंबित

इस पर आगे बोलते हुए महेश उपाध्याय ने कहा, ‘‘प्रत्येक बोरी में लगभग दो लाख रुपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।’’ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमMadhya PradeshPoliceTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास