लाइव न्यूज़ :

सावधान! 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के चक्कर में लोगों ने गंवा दिए 30 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 17:22 IST

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर पूरे देश में चर्चा है। इस वजह से भी कई लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं। इसका फायदा अब साइबर अपराधी उठाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'द कश्मीर फाइल्स' को फ्री में डाउनलोड करने का झांसा देते हुए भेजे जा रहे फर्जी लिंक।लोगों के वाटसेप पर ये फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं, इस पर क्लिक करते ही मालवेयर स्मार्टफोन में चला जाता है।इसके बाद साइबर अपराधी फोन में मौजूद बैंकिंग डिटेल सहित अन्य जानकारी चुराने लगते हैं।

नई दिल्ली: इन दिनों पूरे देश में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की चर्चा है। ये फिल्म जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हैं और इसलिए इस पर सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक पर खूब बहसबाजी देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों की रूचि फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है। अब इसी का फायदा साइबर अपराधी भी उठाने में लग गए हैं।

ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों के मोबाइल फोन पर 'द कश्मीर फाइल्स' के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। नोएडा के एडिशनल डिप्टी कमीशनर रणविजय सिंह ने भी इस फिल्म से संबंधित वाटसेप स्कैम के बारे में मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दी है।

फिल्म के नाम पर भेजी जा रही फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नोएडा के एडिशनल डिप्टी कमीशनर रणविजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी को भी फिल्म की प्रामाणिकता के बारे में सुनिश्चित हुए बगैर वाटसेप पर मिल रहे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धोखाधड़ी से संबंधित कुछ शिकायतें दर्ज की गई हैं।

दरअसल, साइबर अपराधी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को फ्री में डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। इसके लिए फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन की निजी जानकारी साइबर अपराधियों के पास पहुंचने लगती है। असल में लिंक पर क्लिक करते ही मालवेयर (Malware) यूजर के स्मार्टफोन में चला जाता है।

इसके बाद ये मालवेयर उस यूजर के बैंकिंग डीटेल में सेंध लगाता है और अहम जानकारी चुराने का काम करता है। इसके बाद बैंक खातों से पैसे उड़ा लिए जाते हैं। रणविजय सिंह ने बताया कि 24 घंटे में तीन लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और सभी ने ऐसे साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करवाई है। तीनों ही लोग इस गलती से कुल मिलाकर 30 लाख रुपये गंवा चुके हैं।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सनॉएडाCyber Crime Police Stationव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी