लाइव न्यूज़ :

युवती को सरेआम कुल्हाड़ी दिखा रोका, शादी के लिए धमकाया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरेस्ट, कहा- ना किया तो हत्या कर जान दे दूंगा

By भाषा | Updated: February 14, 2020 18:39 IST

विजय नगर पुलिस थाना के प्रभारी तहजीब काजी ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीत कुमार पानेरी (24) के रूप में हुई है। वह एक बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी में काम करता है। काजी ने बताया, ‘‘पानेरी ने 22 वर्षीय युवती को विजय नगर क्षेत्र में सरेराह रोका और शादी के लिये तुरंत "हां" करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने इनकार किया तो उसने आगबबूला होकर कुल्हाड़ी निकाली और उसे लहराते हुए युवती को धमकी दी।वह युवती से कह रहा था कि अगर उसने शादी के लिए हां नहीं की तो वह उसकी हत्या करने के बाद खुद भी जान दे देगा।

वैलेंटाइंस डे के मौके पर शुक्रवार को 22 वर्षीय युवती को सरेआम कुल्हाड़ी दिखाकर उसे शादी के लिए धमकाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने समय रहते धर दबोचा।

विजय नगर पुलिस थाना के प्रभारी तहजीब काजी ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीत कुमार पानेरी (24) के रूप में हुई है। वह एक बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी में काम करता है। काजी ने बताया, ‘‘पानेरी ने 22 वर्षीय युवती को विजय नगर क्षेत्र में सरेराह रोका और शादी के लिये तुरंत "हां" करने को कहा।

जब युवती ने इनकार किया तो उसने आगबबूला होकर कुल्हाड़ी निकाली और उसे लहराते हुए युवती को धमकी दी।’’ उन्होंने बताया, "पानेरी के पास पेट्रोल भी था। वह युवती से कह रहा था कि अगर उसने शादी के लिए हां नहीं की तो वह उसकी हत्या करने के बाद खुद भी जान दे देगा।

घटना की सूचना मिलने पर हमने फौरन मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।" थाना प्रभारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कब्जे से आधुनिक कुल्हाड़ी बरामद की गयी है। यह हथियार उसने ऑनलाइन खरीदा था। उन्होंने बताया कि पानेरी और युवती कॉलेज में साथ पढ़ते थे और उनके बीच दोस्ती थी।

लेकिन जब युवती को आरोपी के कथित तौर पर ज्यादा नशा करने की जानकारी मिली, तो उसने उससे सारे संबंध तोड़ लिये थे। इसके बावजूद वह पिछले कई दिनों से युवती के पीछे पड़कर उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?