लाइव न्यूज़ :

माहिम से सूटकेस में मिले शव का मामला सुलझा, मृतक की दत्तक पुत्री और नाबालिग दोस्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:53 IST

पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को उन्होंने पहले बेनेट को डंडे से मारा फिर चाकू से वार कर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्दे रिया और उसके बॉयफ्रेंड ने लाश को तीन दिनों तक सांता क्रूज के फ्लैट में रखा और उस दौरान उसके टुकड़े किए सूटकेस में भरकर वकोला के पास मीठी नदी में फेंक दिया।

 माहिम समुद्र तट से सूटकेस से बरामद क्षत विक्षत शव के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की दत्तक पुत्री और उसके नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार को शव बरामद होने के बाद माहिम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके साथ मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की पांचवीं इकाई ने समानांतर जाँच शुरू कर दी थी।

अधिकारी ने कहा, “हमें सूटकेस में दो शर्ट, एक स्वेटर और एक पैंट बरामद हुई थी। एक कपड़े पर कुर्ला पश्चिम में बेलगामी रोड स्थित दर्जी की एक दुकान ‘एल्मो मेन्सवियर’ का नाम लिखा था। सबूतों की जाँच करते हुए हमें दर्जी की दुकान पर एक बिल मिला जिस पर किसी बेनेट का हस्ताक्षर था।” उन्होंने बताया कि आस पड़ोस और सोशल मीडिया पर तलाशी के बाद उन्हें बेनेट रेबेलो की का चित्र मिला जिसमें उसने वही मरून स्वेटर पहना था जो सूटकेस में मिला था

अधिकारी ने कहा, “हमें फेसबुक पर बेनेट का कार्ड मिला जिसमें सांता क्रूज (पूर्व) स्थित उसके पते का विवरण मिला। दर्जी के बिल पर मिला हस्ताक्षर बेनेट के हस्ताक्षर से मेल खाता है। बेनेट (59) शहर में संगीत के कार्यक्रम आयोजित कराता था।” बेनेट का घर बंद पाया गया और स्थानीय निवासियों ने कहा कि वह वहां अपनी गोद ली हुई उन्नीस वर्षीय बेटी के साथ रहता था। अधिकारी ने कहा, “हमने उसकी दत्तक पुत्री आराध्या जितेंद्र पाटिल उर्फ रिया बेनेट रेबेलो और उसके सोलह वर्षीय बॉयफ्रेंड को खोज निकाला। पहले रिया ने दावा किया कि बेनेट कनाडा में है लेकिन बाद में उसने अपने बॉयफ्रेंड की सहायता से बेनेट की हत्या करना स्वीकार किया।

रिया ने कहा कि बेनेट उसका यौन शोषण करता था।” रिया ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को उन्होंने पहले बेनेट को डंडे से मारा फिर चाकू से वार कर मार डाला। रिया और उसके बॉयफ्रेंड ने लाश को तीन दिनों तक सांता क्रूज के फ्लैट में रखा और उस दौरान उसके टुकड़े किए और सूटकेस में भरकर वकोला के पास मीठी नदी में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि सूटकेस के माहिम तट पर पहुँचने के बाद घटना सामने आई। रिया और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला