लाइव न्यूज़ :

ठाणेः लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:27 IST

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन’ के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन’ के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारी ने बताया, ‘‘ शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी।

इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी।’’ उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा