Thane Crime News: झगड़ा कर बहन के घर गई पत्नी, पति ने फोन कर आवाज सुनने की इच्छा जताने के बाद आत्महत्या की, आखिर क्या है पेंच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 22, 2023 06:47 PM2023-12-22T18:47:24+5:302023-12-22T18:48:13+5:30

Thane Crime News: डोम्बिवली के रहने वाले सुधाकर यादव और उसकी पत्नी संजना यादव (31) का 19 दिसंबर को झगड़ा हुआ था जिसके बाद संजना दीवा में अपनी बहन के घर चली गयी थी।

Thane Crime News Wife went to sister's house after fight, husband committed suicide after calling and expressing his desire to hear the voice, what problem | Thane Crime News: झगड़ा कर बहन के घर गई पत्नी, पति ने फोन कर आवाज सुनने की इच्छा जताने के बाद आत्महत्या की, आखिर क्या है पेंच

सांकेतिक फोटो

Highlightsअगले दिन सुबह करीब 10 बजे सुधाकर ने संजना को फोन किया।मुंबई के कुर्ला में अपने काम पर जा रही थी। दो मिनट के लिए उसकी आवाज सुनना चाहता है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन कर उसकी आवाज सुनने की इच्छा जताने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डोम्बिवली के रहने वाले सुधाकर यादव और उसकी पत्नी संजना यादव (31) का 19 दिसंबर को झगड़ा हुआ था जिसके बाद संजना दीवा में अपनी बहन के घर चली गयी थी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह करीब 10 बजे सुधाकर ने संजना को फोन किया जो मुंबई के कुर्ला में अपने काम पर जा रही थी। उसने कहा कि वह दो मिनट के लिए उसकी आवाज सुनना चाहता है। संजना ने पुलिस को बताया कि फोन आने के बाद उसे व्हाट्सएप पर सुधाकर की एक तस्वीर मिली जिसमें वह खुद को फांसी लगाते दिख रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजना ने अपने पड़ोसी को घर जाकर उसके पति को देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने घंटी बजायी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा और सुधाकर को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि डोम्बिवली में विष्णु नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और वह आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: Thane Crime News Wife went to sister's house after fight, husband committed suicide after calling and expressing his desire to hear the voice, what problem

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे