लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: पांच मंजिला इमारत में आग, 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, रातडेढ़ बजे लगी आग, बिजली के 109 मीटर नष्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 10:58 IST

Thane Crime News: ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि विद्युत कक्ष में रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी, जिससे बिजली के 109 मीटर नष्ट हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देरात के ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।आग लगने के कारण पूरी इमारत में घना काला धुआं छा गया।इमारत से कुल 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत में आग लग जाने के बाद कुल 350 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा के शिवाजी नगर इलाके में स्थित अमन हाइट्स इमारत के विद्युत कक्ष में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि विद्युत कक्ष में रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी, जिससे बिजली के 109 मीटर नष्ट हो गए।

उन्होंने बताया कि रात के ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। बिजली के उपकरणों में आग लगने के कारण पूरी इमारत में घना काला धुआं छा गया, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे। तड़वी ने कहा कि इमारत से कुल 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि निवासी करीब दो घंटे बाद अपने-अपने फ्लैट में लौटे। तड़वी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है और दिन के दौरान बिजली बहाल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम