लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के चुंगल से भाग पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को बताई दर्दनाक आपबीती

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 8, 2020 02:03 IST

आरोपी ने उसकी मां को कुछ रुपए भी दिये थे। यह घटना मार्च 2018 की है। इसके बाद चन्द्रशेखर (आरोपी) और उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता जब वह रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी तो एक युवक ने उसकी मदद की और महिला संगठन पहुंचाया।महिला संगठन ने दो दिन अपने पास रखने के बाद उसे पुलिस के पास लेकर पहुंची।

दिल्ली से किशोरी का काम दिलाने का झांसा देकर जयपुर लाने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी प्रकार उसके चंगुल ने निकल भागी और एक युवक को अपनी आपबीती सुनाई। युवक उसे महिला संगठन ले गया और संगठन के लोगों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को की। पुलिस द्वारा जीरो नंबरी एफआईआर बनाकर जयपुर भेजी जिस पर वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नई दिल्ली की 16 साल की एक किशोरी ने मामला दर्ज कराया है कुछ सालों पहले उसके पिता की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन सौतेले पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद से उसकी मां की हालत खराब रहने लगी और खाने के लाले पड़ने लगे। इसी दौरान मां का परिचित चंद्रशेखर उनके घर आया और उसके काम और पढ़ाई के बहाने जयपुर ले आया। 

आरोपी ने उसकी मां को कुछ रुपए भी दिये थे। यह घटना मार्च 2018 की है। इसके बाद चन्द्रशेखर और उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन चाय के बहाने उसे कमरे में बुलाकर चन्द्रशेखर ने उससे बलात्कार किया। घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को भी थी। इसके बाद किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर मां को मारने की धमकी दी गई।

किसी प्रकार वह चन्द्रशेखर के घर से भाग निकली। जब वह रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी तो एक युवक ने उसकी मदद की और महिला संगठन पहुंचाया। महिला संगठन ने दो दिन अपने पास रखने के बाद उसे पुलिस के पास लेकर पहुंची।

टॅग्स :राजस्थानदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO