लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेतिया में चलती कार में लड़की से सामूहिक रेप, चार अरेस्ट, 5वें की तलाश में पुलिस की टीम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2019 18:37 IST

इस मामले के एक आरोपी का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रात भर छापेमारी की. पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली और उसने इस घटना में नामजद किए गए सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे एसपी जयंतकांत खुद छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे हैं और देर रात तक चली छापेमारी में विभिन्न जगहों से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.एसपी जयंतकांत ने बताया कि कांड के तीन नामजद एवं एक अज्ञात आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार के बेतिया में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की पीड़ित लड़की को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्‍कर्म के चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

इस मामले के एक आरोपी का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रात भर छापेमारी की. पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली और उसने इस घटना में नामजद किए गए सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि एसपी जयंतकांत खुद छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे हैं और देर रात तक चली छापेमारी में विभिन्न जगहों से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी जयंतकांत ने बताया कि कांड के तीन नामजद एवं एक अज्ञात आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में बनाई गयी विशेष टीम ने उन्‍हें बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साजन कुमार, कुंदन कुमार, आकाश कुमार एवं अंशु कुमार हैं.

कांड का एक नामजद आरोपित अभी भी पकड़ से बाहर है. घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और उसके ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है. पीड़िता ने बताया था कि शुक्रवार को चार लोगों ने उसे घर के पास से एक स्‍कॉर्पियों में खींच लिया था.

आरोपियों ने चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्‍कर्म किया व धमकी देकर छोड़ दिया. लेकिन घटना के एक आरोपित का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पांचवे दुष्‍कर्मी का भी खुलासा हुआ है. ऑडियो के अनुसार, ड्राइवर ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया था.

गिरफ्तारी के पहले एक आरोपित (आकाश) का कथित ऑडियो वायरल हो गया था. इसमें वह सामूहिक दुष्‍कर्म की बात कबूल रहा है. ढाई मिनट का यह ऑडियो आकाश का मामा से मोबाइल पर बातचीत का है. इसमें आकाश बताता है कि उसने अपने दोस्‍तों दीनानाथ, कुंदन व राजकुमार के साथ चलती गाड़ी सामूहिक दुष्‍कर्म किया था. उसके अनुसार, गाड़ी के ड्राइवर ने भी दुष्‍कर्म किया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकडे गए आरोपियों से एसपी खुद पूछताछ कर रहे हैं. सबसे पहले पुलिस ने साजन, कुन्दन और आकाश को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चौथे आरोपी दीनानाथ की गिरफ्तारी की गई. सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है.

इधर एफएसएल और मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए मेडिकल टेस्ट में लडकी को एक्सटर्नल इंजरी नहीं मिली है, हालांकि अभी और भी रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है.

लड़की अभी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है, हालांकि एफएसएल की टीम का नेतृत्व कर रही सहायक निदेशक अम्बालिका त्रिपाठी ने बताया कि लडकी की हालत बिल्कुल ठीक है. वहीं, बेतिया में हुई इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर कई सवाल खडे़ किए थे.

वहीं, इस वारदात का राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने स्‍वत: संज्ञान लिया है. घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस की फोरेंसिक टीम ने पीडिता से पूछताछ की है. पीडि़त लड़की पहले मुजफ्फरपुर बालिका गृह में थी. वह वहां बडे पैमाने पर लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले के खुलासे से दो दिन पहले ही भेजी गई थी.

कांड के खुलासे के बाद उसे अन्‍यत्र स्‍थानांतरित कर दिया गया था. यह लड़की मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में दुष्‍कर्म पीडिता तो नहीं रही, लेकिन वहां की मानसिक पीडा की पीडिता जरूर रही. वह वहां तो बच गई, लेकिन हवस के दरिंदों ने उसे अपने घर के पास नहीं छोड़ा.इधर, घटना को लेकर पुलिस मुख्‍यालय गंभीर है. फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए पीडिता के कपडे जब्त किए हैं और उन्‍हें फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है. इस बीच सामूहिक दुष्कर्म की पीडिता का इलाज बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्‍पताल के आइसीयू में जारी है. उसे अचानक सांस लेने में शिकायत हो गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ केबीएन सिंह ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है.इसबीच, एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली