लाइव न्यूज़ :

TN: 17 साल की लड़की ने छात्रावास में की आत्महत्या, रिश्तेदारों ने विरोध में किया चक्का जाम, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 15:12 IST

छात्रा ने सुसाइड करने से पहले अपनी दोस्तो को कहा था कि वे स्कूल चली जाए और वह बाद में क्लास को ज्वाइन करेगी। अन्य छात्राओं के क्लास जाने के बाद लड़की ने छात्रावास में ही आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल नाडु के किलाचेरी में एक 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया है। लड़की ने स्कूल के छात्रावास में अत्महत्या की है जहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी खबर मिलते ही लड़की के रिश्तेदारों ने थेक्कलूर रोड पर जाम लगा दिया था जिसे पुलिस ने हटा दिया है।

चेन्नई: तमिल नाडु के किलाचेरी के एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा मृत पाई गई है। 17 साल की छात्रा की लाश स्कूल के छात्रावास में मिली है जहां वह रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा करीब एक महीने से अपने घर नहीं गई थी और ऐसे में वह किसी तनाव में थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

घटना की खबर मिलते ही छात्रा के परिवारजनों व रिश्तेदारों ने धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है और इसकी सही से जांच कराने की मांग कर रहे है। 

उधर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि किलाचेरी स्थित सेक्रेड हार्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास में छात्रा की लाश मिली है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज की तरह जब सोमवार को सब लड़कियां स्कूल जाने लगी तो छात्रा ने उनसे कहा कि वह क्लास करने के लिए बाद में आएगी।

जब करीब एक घंटे तक छात्रा क्लास में नहीं आई तो स्टॉफ उसे खोजते हुए छात्रावास में पहुंचा था। स्टॉफ को छात्रा वहां पंखे से लटकते हुए नजर आई जिसके बाद स्कूल के टीचरों के साथ अन्य अधिकारियों की इसकी खबर दी गई थी। 

बताया जा रहा है कि छात्रा के माता पिता एक दिहाड़ी मजदूर है। यह घटना तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के थेक्कलूर क्षेत्र का है। 

विरोध में रिश्तेदारों ने किया धरना-प्रदर्शन 

इस घटना की खबर मिलते ही छात्रा के रिश्तेदारों ने धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उन लोगों ने थेक्कलूर में विरोध प्रदर्शन करते हुए थेक्कलूर रोड पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने वहां मोर्चा संभाला है। परिवारजनों व रिश्तेदारों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूल में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

लाश के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

आपको बता दें कि पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं छात्रा ने यह आत्महत्या क्यों की है, इसका भी कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है और घर वालों को भी समझाने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीTamil Naduआत्महत्या प्रयासSchool Educationsuicide attempt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO