लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को नहाने का वीडियो दिखाकर बीजेपी नेता चिन्मयानंद करते थे ब्लैकमेल, शाहजहांपुर की छात्रा ने किये कई खुलासे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 15:52 IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके यौन शोषण का आरोप लगाया। इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा ने बताया चिन्मयानंद का शयनकक्ष पूरी तरह बदल दिया गया है, पूरे कमरे में नया पेंट कराने के साथ ही कमरे को नया लुक दे दिया गया है।पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता स्वीम चिन्मयानंद शाहजहांपुर मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने बीजेपी नेता पर कई आरोप लगाये हैं। जांच एजेंसी एसआईटी  से बात करते हुये पीड़िता ने कहा कि छात्रा का कहना है कि एलएलएम में उसके दाखिले के बाद चिन्मयानंद ने अपने गुंडों की मदद से उसे बुलवाया। वे लोग उसे ऊपर के कमरे में छोड़ कर चले गए, इसके बाद चिन्मयानंद ने हमें नहाते हुए हमारा वीडियो दिखाया। उसके बाद से वह एक साल तक हमारा शारीरिक शोषण और बलात्कार करता रहा। साक्ष्यों में पीड़िता ने एक 64 जीबी की पेनड्राइव एसआईटी को दी है जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं।

पीड़िता ने एसआईटी को बताया कि चिन्मयानंद बीए एलएलबी की एक छात्रा का भी यौन शोषण कर रहे थे। उसने कहा, ‘‘छात्रा ने मुझे कई बार अपनी परेशानी बतायी थी।’’ पीड़िता के अनुसार एसआईटी ने चिन्मयानंद के शयनकक्ष की तलाशी के दौरान ही पीड़िता और उसके पिता से कहा था इस मामले से जड़े जो भी साक्ष्य उनके पास हैं, उसे वे लोग शुक्रवार रात नौ बजे तक टीम को सौंप दें। इसपर पीड़िता ने शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन स्थित एसआईटी कार्यालय पहुंचकर साक्ष्य उन्हें सौंपे। 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाये हैं कि चिन्मयानंद का शयनकक्ष पूरी तरह बदल दिया गया है, पूरे कमरे में नया पेंट कराने के साथ ही कमरे को नया लुक दे दिया गया है। 

छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद के कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य हटा दिए गए हैं। लेकिन फॉरेंसिक टीम कमरे से मालिश का तेल रखने वाली दो कटोरियां, चिन्मयानंद का तौलिया, मंजन तथा साबुन आदि सील करके ले गई है।

पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी। इसके संबंध में एसआईटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद के आवास पर उसका बयान लिया। 

चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह का कहना है कि वीडियो में लड़की मालिश करती हुई दिख रही है। लड़की से मालिश कराना कोई अपराध तो नहीं है, तमाम स्पा केन्द्रों में लड़कियां ही मालिश करती हैं। वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि कोई दबाव में आकर कुछ कर रहा है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला