लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद रेप केस: कोर्ट ने शाहजहांपुर पीड़िता की अग्रिम जमानत अर्जी की मंजूर, वकील ने कहा- गिरफ्तारी की खबर झूठी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 24, 2019 17:42 IST

शाहजहांपुर केस: स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। छात्रा पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य गृहमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। पीड़िता के वकील अनुप तिवारी के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 26 सितंबर की तय की है। पीड़िता के वकील ने कहा है कि पीड़िता की गिरफ्तारी की खबर पूरी तरह झूठी है। हमारे पास जांच एजेंसी की ओर से अभी तक कोई नोटिस या किसी तरह के कार्रवाई की कोई सूचना नहीं दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पीड़िता को यूपी पुलिस या एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आज (24 सितंबर) कोर्ट में सुनवाई पर जाने से पहले पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की थी। पूछताछ के लिए पीड़िता को थाने लाया गया था। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि जबरन वसूली के मामले में शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा भी गिरफ्तार हो सकती है। हालांकि इस मामले में अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

हालांकि एसआईटी भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिला अदालत परिसर में छात्रा के साथ एसआईटी की टीम मौजूद थी। छात्रा पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। असल में जांच कर रही है टीम को इस बात की लीड मिली है कि पीड़िता द्वारा स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

जानें क्या है स्वामी चिन्मयानंद का रेप केस का पूरा मामला 

यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। 

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। जिसके बाद लापता पीड़िता 30 अगस्त को अपने दोस्त के राजस्थान में मिली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला