लाइव न्यूज़ :

मास्क विवाद में व्यक्ति को मारा चाकू, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली, मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2020 16:12 IST

मिशिगन के एक स्टोर में मास्क को लेकर हुए विवाद के एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मास्क पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।हमलावर ने पुलिस अधिकारी पर भी हमला करने की कोशिश की थी।

डेट्रोएट:  मिशिगन के एक स्टोर में मास्क पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। हमलावर ने पुलिस अधिकारी पर भी हमला करने की कोशिश की थी। राज्य पुलिस के लेफ्टिनेंट ब्रायन ओलेक्सी ने बताया कि मास्क पहनने को लेकर हुई बहस के बाद लैंसिंग के दक्षिण-पश्चिम में ईटन काउंटी में एक क्वालिटी डेयरी स्टोर में संदिग्ध ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके लगभग 30 मिनट बाद पुलिस गोलीबारी में वह मारा गया। ओलेक्सी ने कहा कि नजदीकी आवासीय इलाके में शेरिफ डिप्टी ने उसकी गाड़ी को देखा, जिससे उतरते ही संदिग्ध ने उनपर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चलानी पड़ी। पुलिस की ओर से जारी वीडियो में अधिकारी उन्हें, ‘‘ हथियार फेंक दो। हथियार फेंक दो।’’ कहते दिख रही हैं। ईटन काउंटी के शेरीफ टॉम रिच ने कहा कि सीम रूईस के हाथ में पेचकस और चाकू था।

 रिच ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें हथियार का इस्तेमाल करना पड़ा लेकिन उन्हें खुद को बचाना था।’’ मिशिगन परिवहन विभाग में काम करने वाले सीम रूईस (43) की अस्पताल में मौत हो गई। ओलेस्की ने कहा कि वह स्टोर में 77 वर्षीय एक व्यक्ति पर चाकू से वार करने की घटना में संदिग्ध था, जिसने उसे मास्क पहनने को कहा था। घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। गौरतलब है कि गवर्नर ग्रेचन व्हिटमर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्टोर में भी मास्क पहनने का आदेश दिया है। 

टॅग्स :हत्याकांडरूस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद