लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जांच के लिए 15 दिनों का दिया अतिरिक्त समय

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 11:57 IST

उन्नाव में बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने जून 2017 में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया था जब वह नाबालिग थी।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया गया है।उन्नाव रेप पीड़िता के कार को 28 जुलाई 2019 को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है।

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट केस की जांच के लिये सुप्रीम कोर्ट ने जांच को पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनावई के दौरान सीबीआई को निर्देश दिया गया है कि रेप पीड़िता, वकील और परिवार पर हमले के मामले की जांच पूरी 15 दिनों में पूरी की जाए। 28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। सीबीआई ने इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया है। हादसे में पीड़िता के एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई थी। जो उन्नाव मामले की गवाह थी।  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया था। 

कोर्ट में सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि पीड़िता और उसके वकील का बयान सही तरीके से दर्ज नहीं हो पाया है क्योंकि दोनों की हालात अभी बेहतर नहीं हुई है। कोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता के वकील का अभी तक को बयान ही नहीं लिया गया है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव पीड़िता का बयान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में जाकर दर्ज करने की मंजूरी दी थी।

जानें क्या है उन्नाव रेप का मामला 

जून 2017 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। मामले में पहले तो यूपी पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया था। लेकिन अप्रैल 2018 को पीड़िता ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। इसी बीच अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसका आरोप भी विधायक पर लगा। मामले को बाद में सीबीआई को सौंपा गया। 

सीबीआई ने जुलाई 2018 में पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया गया। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में आरोप विधायक को जमानत दे दी गई। इस केस में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसुप्रीम कोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला