लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा महिला प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पीटा, आंख में डाल दिया तेजाब

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2022 20:20 IST

पीड़ित युवक की पहचान सिकंदर मंडल के रूप में की गई है, जो पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण का रहनेवाला है.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों द्वारा सिकंदर को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है.सुपौल के एसपी डी. अमरकेश ने युवक के आंख में तेजाब डालने की बात से इनकार किया है. निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

पटनाः बिहार में सुपौल जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में एक युवक को शादीशुदा महिला प्रेमिका से मिलना काफी भारी पड़ गया. ग्रामीणों द्वारा रंगेहाथ पकडे़ जाने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई कर दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके आंख में तेजाब डाल दिया.

 

इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है. पीड़ित युवक की पहचान सिकंदर मंडल के रूप में की गई है, जो पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि सिकंदर शनिवार की देर रात बेला टोला निवासी महिला से मिलने के लिए पहुंचा था.

इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के परिजनों को लगी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. महिला के परिजनों ने पहले तो सिकंदर की जमकर पिटाई की और फिर उसके आंखों में तेजाब डाल दिया. वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद युवक महिला से मिलने के लिए आता था.

शनिवार रात रंगे हाथ पकडे़ जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद लोगों उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसके आंख में तेजाब डाल दिया. वहीं, पीडित युवने बताया कि वह महिला को आधार कार्ड देने गया था. पर लोगों ने गलत समझ उसकी पिटाई कर दी. घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि महिला के परिजनों द्वारा सिकंदर को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है.

सुपौल के एसपी डी. अमरकेश ने युवक के आंख में तेजाब डालने की बात से इनकार किया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों से छुड़ाया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली