लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः सुबह-सुबह कुल्हाड़ी लेकर इलाके में घूम रहा था रजनू?, मौसी के बेटे गुलफाम ने टोका तो काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 19:19 IST

Sultanpur: तैश में आये रजनू ने गुलफाम के चेहरे पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देरजनू ने भागने की कोशिश लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Sultanpur: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में रविवार सुबह कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने मौसेरे भाई की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में रजनू नामक व्यक्ति सुबह-सुबह कुल्हाड़ी लेकर इलाके में घूम रहा था तभी उसकी मौसी के बेटे गुलफाम (38) ने उसे टोका। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान तैश में आये रजनू ने गुलफाम के चेहरे पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद रजनू ने भागने की कोशिश लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनू का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था, वह पहले भी देवरिया जिले में पुलिस टीम पर हमले में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?