लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः जमीन में ली जान, फसल बंटवारे पर झगड़ा और पिता और भाई की गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 14:09 IST

Sultanpur: प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना पारिवारिक खेत से काटी गई गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि अजय यादव की पत्नी फसल का हिस्सा मांगने गई थी।पीड़ितों ने उसे हिस्सा देने से कथित तौर पर मना कर दिया।

Sultanpur: सुलतानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में रविवार देर शाम फसल के बंटवारे को लेकर विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपने पिता एवं भाई की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी गांव में अजय यादव नामक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई एवं प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश यादव (47) और अपने पिता काशी राम यादव (75) को गोली मार दी। उसने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना पारिवारिक खेत से काटी गई गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि अजय यादव की पत्नी फसल का हिस्सा मांगने गई थी, लेकिन पीड़ितों ने उसे हिस्सा देने से कथित तौर पर मना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इससे नाराज अजय यादव ने अपने पिता और भाई पर गोली चला दी। उसने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?