लाइव न्यूज़ :

Sultanpur: तेज संगीत पर डांस?, विवाद में चाकू से गला रेता, दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गया था, दुल्हा समेत 13 हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 15:38 IST

Sultanpur: पुलिस के अनुसार तेज संगीत पर डांस को लेकर रात करीब आठ बजे गोविंद नामक एक व्यक्ति और उत्तम के बीच मारपीट हुई तथा ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोटिया गांव गया जहां मोनी सोनकर की बारात जयसिंहपुर के दियरा बाजार से आई हुई थी।गौतमपुर सरैया निवासी उत्तम यादव (19) रविवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था।उत्तम को गिराकर एक चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया।

Sultanpur:  उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित यह कह कर अपने घर से निकला था कि वह एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा है। यह घटना लोटिया ग्राम सभा के राजापट्टी गांव की है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार लम्भुआ कोतवाली के गौतमपुर सरैया निवासी उत्तम यादव (19) रविवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था। वह लोटिया गांव गया जहां मोनी सोनकर की बारात जयसिंहपुर के दियरा बाजार से आई हुई थी।

पुलिस के अनुसार तेज संगीत पर डांस को लेकर रात करीब आठ बजे गोविंद नामक एक व्यक्ति और उत्तम के बीच मारपीट हुई तथा ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे जब उत्तम अपने एक मित्र के साथ बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गोविंद ने बाइक पर पीछे बैठे उत्तम को गिराकर एक चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया।

उत्तम का मित्र उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। पुलिस के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया और लम्भुआ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रास्ते में ही उत्तम की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की सूचना पर रात को ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हा समेत 13 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला