लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः 70 वर्षीय पिता मोहम्मद हबीब को पुत्र मुख्तार शेख ने गला दबाकर हत्या की, छह बीघा पैतृक जमीन को लेकर विवाद, तीन दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 22:12 IST

उत्तर प्रदेशः दोस्तपुर थाना क्षेत्र के साहिलवा गांव में मंगलवार रात जमीन के विवाद को लेकर मुख्तार शेख नामक व्यक्ति ने अपने पिता मोहम्मद हबीब (70) की गला दबाकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की हत्या करने के बाद मुख्तार भाग गया और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुख्तार मुंबई में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था।शराब पीकर घर आया और पिता से झगड़ने लगा एवं बात बढ़ने पर गला दबा दिया।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के साहिलवा गांव में मंगलवार रात जमीन के विवाद को लेकर मुख्तार शेख नामक व्यक्ति ने अपने पिता मोहम्मद हबीब (70) की गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद मुख्तार भाग गया और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मुख्तार मुंबई में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था। उनके अनुसार मंगलवार रात वह बाहर से शराब पीकर घर आया और जमीन के मामले को लेकर अपने पिता से झगड़ने लगा एवं बात बढ़ने पर उसने हबीब का गला दबा दिया।

उन्होंने बताया कि हबीब ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से उसका एक पुत्र है जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। हबीब के पास छह बीघा पैतृक जमीन थी। उसने उसमें से ढाई बीघा जमीन अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दी थी। इसी को लेकर विवाद था। मुख्तार हबीब की दूसरी पत्नी से पैदा हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।

एक व्यक्ति की हत्या, नहर में फेंका शव

हरियाणा के भिवानी में 22 अक्टूबर को लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार शाम को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। सदर थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुजरानी पंप हाउस से एक शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान गुजरानी गांव के निवासी नरेश के रूप में हुई है जो 22 अक्टूबर से लापता था।

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं तथा प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या का शक जताया है। सिंह ने मृतक के भाई भरत के हवाले से बताया कि नरेश 22 अक्टूबर की शाम को अपनी गाड़ी से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस के अनुसार भरत ने बताया कि परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की और बाद में गुजरानी पुलिस चौकी में भी लापता होने की शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को नहर के गुजरानी पंप हाउस पर पानी में उसका शव मिला और उसके शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के काफी निशान थे।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव लेकर भिवानी में मुख्य मार्ग पर बैठ गये और वहां उन्होंने जाम लगा दिया। धरने पर बैठे परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे वह जाम नहीं खोलेंगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई भरत की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिजनों को समझाने को प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम