लाइव न्यूज़ :

यूपी: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी कलुआ गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2019 13:03 IST

बुलंदशहर हिंसा में मारे गये इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी। उन्हें गोली मारने से पहले कुल्हाडी से उनकी उंगली काटी गयी थी।

Open in App

बुलंदशहर में हिंसा के तकरीबन तीन हफ्तों बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कलुआ को यूपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। कलुआ पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। 

यूपी पुलिस के अनुसार कलुआ के पास से वो कुल्हाड़ी बरामद हुई है जिससे उसने सुबोध कुमार सिंह पर हमला किया था। पुलिस कलुआ को सोमवार को ही अदालत में पेश करेगी। 

बुलंदशहर के एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "जांच के दौरान पता चला कि कलुआ ने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। उसके पास से कुल्हाड़ी भी मिली है। मामले में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किये जाएंगे।"

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 23 फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट का नोटिस जारी किया था। इनमें बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और क्षेत्रीय बीजेपी नेता का नाम भी शामिल है। नोटिस में सभी को भगोड़ा घोषित किया गया है और एक महीने के अंदर सरेंडर ना करने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की चेतावनी दी गई है।  

 

गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में जितेंद्र समेत 27 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर में छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो