लाइव न्यूज़ :

सुभारती विश्वविद्यालय के अधीक्षक की पीट-पीटकर हत्या, तमंचे से नहीं चली गोली

By भाषा | Updated: September 15, 2019 05:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देशाम करीब पांच बजे संजय विश्वविद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। बागपत रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास तीन बाइकों से आये नौ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।संजय अपने हेलमेट से बदमाशों पर प्रहार करके भागने लगे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बागपत रोड पर बदमाशों ने शनिवार को सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी सी.त्रिपाठी ने प्रत्यक्षर्शियों के बयान के आधार पर बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी संजय गौतम (45) सुभारती विश्वविद्यालय में विज्ञान विभाग कार्यालय में अधीक्षक थे। शाम करीब पांच बजे संजय विश्वविद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि बागपत रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास तीन बाइकों से आये नौ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले उन्हें गोली मारने की कोशिश की। लेकिन तमंचे से गोली नहीं चली। संजय अपने हेलमेट से बदमाशों पर प्रहार करके भागने लगे। लेकिन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर कथित तौर पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। इस घटना के संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

टॅग्स :मेरठहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला