लाइव न्यूज़ :

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के एक और आतंकी को STF ने किया गिरफ्तार, कोलकाता से भाग रहा था चेन्नई

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 09:17 IST

कोलकाता: एसटीएफ ने बीते शनिवार को भी जमात-उल-मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। जिसका नाम अरिफुल इस्लाम है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में सतनारागाछी रेलवे स्टेशन के पास से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक आंतकी को गिरफ्तार किया है। इसका संबंध जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh) के आतंकवादी संगठन से है। इसका नाम आसिफ इकबाल है, जो मुर्शिदाबाद का निवासी था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर कोलकाता की एक अदालत में पेश किया था। जहां से उसे पांच मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आतंकी आसिफ इकबाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। 

22 वर्षीय आसिफ इकबाल साल 2017 से आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन का सदस्य है। इस नदीम नाम से भी जाना जाता है। एसटीएफ के मुताबिक आसिफ को शाम 6.30 बजे तब गिरफ्तार किया गया, जब वो चेन्नई भागने की कोशिश कर रहा था। एसटीएफ ने बताया कि 2017 में भी आसिफ भागकर चेन्नई गया था। 

खबरों के मुताबिक आसिफ ने दक्षिण भारत में खास कर बेंगलुरु में कई डैकेती और चोरी को अंजाम दे चुका है। इससे पहले इसी हफ्ते में एसटीएफ ने एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। वो भी जमात-उल-मुजाहिदीन का ही सदस्य था। आतंकी नाम अरिफुल इस्लाम है। इसे कोलकाता के बुद्धघाट इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट