लाइव न्यूज़ :

Srijan Scam Bihar: बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने भी शुरू की कार्रवाई, कई संपत्तियों को किया जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2022 18:46 IST

सृजन घोटाला की संपत्ति नीलाम करने की दिशा में कार्रवाई के लिए ईडी की टीम दिल्ली से सबौर (भागलपुर) पहुंच गई है। आज सुबह से ही जब्त की कार्रवाई अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी की टीम ने घोटाले के आरोपितों की संपत्ति जब्त कीमामले में सीबीआई के द्वारा लगातार की जा रही है कार्रवाई घोटाला में आरोपित रहे ऑडिटर सतीश झा अभी तक फरार

पटना: बिहार के भागलपुर में हुए बहुचर्चित सृजन घोटाला के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो गई है। इस मामले की सीबीआई जांच कर ही रही है कि अब सृजन घोटाला की संपत्ति नीलाम करने की दिशा में कार्रवाई के लिए ईडी की टीम दिल्ली से सबौर (भागलपुर) पहुंच गई है। आज सुबह से ही जब्त की कार्रवाई अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

ईडी की टीम ने घोटाले के आरोपितों की संपत्ति जब्त की। सबौर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने आरोपित अमित कुमार व उनकी पत्नी रजनी प्रिया का प्लॉट जब्त करने के बाद टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप गंगा किनारे जियाउद्दीनपुर चौका के पास समेत कुल आठ जगहों की संपत्ति जब्त की। सृजन की मालकिन स्व. मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार और पुत्र वधू रजनी प्रिया के नाम से नामित भूखंडों को ईडी द्वारा पहले ही चिन्हित किया गया था। 

आज इन बेशकीमती भूखंडों को जप्त किया जा रहा है। अभी तक आधा दर्जन भूखंडों को जप्त कर लिया गया है, जबकि अन्य बचे हुए भूखंडों को शुक्रवार को किया जाएगा। ईडी की टीम ने जब्ती संबंधी बोर्ड लगा दिया है। कुल 14 जगहों की संपत्ति जब्त की जायेगी। भागलपुर शहर में भी कई अन्य आरोपितों की संपत्ति जब्त की जायेगी। जब्ती के दौरान टीम के साथ सबौर व जगदीशपुर अंचल के अमीन, संबंधित थानों की पुलिस भी थे। 

वहीं ईडी की टीम के भागलपुर में आकर कार्रवाई की चर्चा लोगों के बीच पूरे दिन चलती रही। उल्लेखनीय है कि सृजन घोटाला मामले में सीबीआई के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल में ही इस घोटाला में आरोपित 7 अभियुक्तों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये नियमित जमानत याचिका दायर की गई थी। जिसमें जेल में बंद आरोपितों को अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। 

इस मामले में कुछ अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जबकि कुछ हिरासत में भी लिये गये हैं। सीबीआई की टीम भागलपुर में सक्रिय दिखती रही है। घोटाला में आरोपित रहे ऑडिटर सतीश झा अभी तक फरार है। सीबीआई ने सतीश झा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, लेकिन आरोपित फरार है और उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। जिसके बाद सीबीआई ने आरोपित के ठिकाने पर इश्तेहार तक चिपकाया जा चुका है। 

ईडी सूत्रों की मानें तो सृजन से जुड़े सबौर की एक और जाने-माने व्यक्ति की संपत्ति जप्त होगी। फिलहाल न्यायालय द्वारा स्टे लगने के कारण मामला स्थगित है, स्टे समाप्त होते ही सभी संपत्ति जप्त कर नीलाम की जाएगी।

टॅग्स :बिहारप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने