लाइव न्यूज़ :

Bihar: नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के ठीकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने की छापेमारी, अकूत संपत्ति का खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2025 21:57 IST

अनिल कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। अनिल कुमार दास 2010 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Open in App

पटना: नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के ठीकानों पर शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने र छापेमारी की। अनिल कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। अनिल कुमार दास 2010 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि अनिल कुमार ने सेवा में रहने के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित की है। इन्होंने गैर कानूनी और नाजायज ढंग से आय से 94 लाख 90 हजार 606 रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत डीए केस दर्ज किया गया है। 

कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इनके नालंदा एवं पटना आवास पर तलाशी ली गई। पटना के रूपसपुर के रामजयपाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई। नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी में एक करोड़ की ज्वेलरी एवं डेढ़ करोड़ के जमीन के कागजात मिले हैं। 

अनिल कुमार दास एवं पत्नी के नाम पर पटना, दानापुर में आवासीय मकान, फ्लैट हैं। विभिन्न बैंकों में दोनों के नाम से बैंक खाता एवं एफडी में निवेश का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि  जांच अभी भी जारी है। इन्होंने आय से साठ फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है।

टॅग्स :बिहारनालंदा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला