लाइव न्यूज़ :

दुमका में अपने पति संग तंबू लगाकर सो रही थी स्पेनिश महिला टूरिस्ट, अचानक आए 7-8 लोगों के गिरोह ने उसके साथ किया रेप

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2024 18:06 IST

मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल हुए एक वीडियो पर स्पेनिश दंपत्ति उस भयावह घटना को बयान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि करीब 7 लोगों ने उसके साथ रेप किया। 

Open in App
ठळक मुद्देदुमका में एक स्पेनिश टूरिस्ट महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गयामहिला अपने साथी के साथ बाइक से यात्रा के दौरान इलाके में रुकी थीमामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

दुमका: शुक्रवार रात झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश टूरिस्ट महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वह और उसका साथी बाइक से यात्रा के दौरान इलाके में रुके थे। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल हुए एक वीडियो पर स्पेनिश दंपत्ति उस भयावह घटना को बयान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि करीब 7 लोगों ने उसके साथ रेप किया। सूत्रों के अनुसार, दंपति दुमका के रास्ते भागलपुर की ओर जा रहे थे और आधी रात के आसपास उन्होंने दुमका के हंसडीहा बाजार के पास एक सुनसान इलाके में एक तंबू लगाया था।

सूत्रों ने बताया कि लोगों के एक गिरोह ने उन्हें वहां पाया, उनके साथ मारपीट की और महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद, महिला, जिसकी उम्र अधिकारियों ने लगभग 35 वर्ष बताई है ने एक पुलिस गश्ती वाहन को रोका और उन्हें घटना की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मैं सीएम चंपई सोरेन से राज्य में कानून-व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करता हूं। अगर किसी जाति के आधार पर पोस्टिंग होगी तो इस तरह की घटना अक्सर घटित होगी।'

उन्होंने यह भी कहा, ''इस राज्य में न तो आदिवासी सुरक्षित हैं और न ही दलित और खासकर हमारी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अब यह अंतरराष्ट्रीय मामला बन गया है कि एक स्पेनिश महिला अपने पति के साथ भारत आती है और पता चलता है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय शर्म की बात है, चंपई सोरेन को अपमानित नहीं किया जा रहा है, बल्कि भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।”

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से कहा, ''अगर विदेशी पर्यटकों के साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो झारखंड कौन आएगा?'' इस बीच, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :दुमकारेपचंपई सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने