लाइव न्यूज़ :

बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, जमीन जायदाद को लेकर भतीजे से जानबझूकर मारा, चाचा ने भतीजे को तलवार से काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2025 14:00 IST

दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल जीत सिंह चला रहा था, जिसकी वजह से आरोपी अपने बेटे की मौत के लिए जीत को ही जिम्मेदार मानता था

Open in App
ठळक मुद्देछट्ठू सिंह ने तलवार से वार कर भतीजे जीत सिंह (19) की हत्या कर दी। छह महीने पहले आरोपी छट्ठू सिंह के एक बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।दोनों परिवारों में जमीन जायदाद का भी विवाद था।

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुद्धी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना रविवार की शाम नगवां गांव में हुई, जहां छट्ठू सिंह नामक व्यक्ति ने तलवार से वार कर अपने भतीजे जीत सिंह (19) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय जीत अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। एसएचओ ने कहा कि छह महीने पहले आरोपी छट्ठू सिंह के एक बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल जीत सिंह चला रहा था, जिसकी वजह से आरोपी अपने बेटे की मौत के लिए जीत को ही जिम्मेदार मानता था। इसके अलावा दोनों परिवारों में जमीन जायदाद का भी विवाद था। एसएचओ ने कहा कि परिजन के अनुसार आरोपी इन सब बातों को लेकर नाराज था और कई बार धमकी भी दे चुका था। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?