लाइव न्यूज़ :

दुकान से ब्रेड खरीदने गई थी 6 साल की बच्ची, 13 वर्षीय लड़का ने बहला-फुसला कर प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 15:19 IST

राबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची बृहस्पतिवार शाम को अपने घर के निकट एक दुकान से ब्रेड खरीदने गई थी।बहला-फुसला कर पास के एक प्राथमिक विद्यालय में ले गया और दुष्कर्म किया।बच्ची को लोढ़ी स्थित मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि राबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के हवाले से बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार शाम को अपने घर के निकट एक दुकान से ब्रेड खरीदने गई थी कि तभी 13 वर्षीय आरोपी उसे बहला-फुसला कर पास के एक प्राथमिक विद्यालय में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को लोढ़ी स्थित मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव