लाइव न्यूज़ :

यूपी में बेटे ने गला दबाकर कर दी मां की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 10:13 IST

इस घटना के बारे में आरोपी के पिता अब्दुर्रहमान ने कहा कि उसका बेटा ड्रग एडिक्ट है। ऐसे में पिता ने कहा कि नशे के दौरान बेटे ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी अपने पिता के क्लिनिक में पहुंचा और उसे हत्या की जानकारी दी और फरार हो गया।अब्दुर्रहमान ने कहा कि उनका बेटा बुरी संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया था।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाली घटना में सामने आई है। एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि आरोपी की मां ने उसे नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए थे।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने पिता को सौतेली मां की हत्या की जानकारी दी। यह घटना जिले के सरधना तहसील के मोहल्ला इस्लामाबाद में हुई। पीड़िता की पहचान रेशमा के रूप में हुई है।

टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के पिता अब्दुर्रहमान ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

इस हत्या की घटना के बाद आसपास के इलाके में खलबली मच गई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता रेशमा, मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली थी, जिससे अब्दुर्रहमान ने दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे घर में रहती है।

रेशमा का सौतेला बेटा उसके पास आया और 10 हजार रुपये की मांग की-

मंगलवार दोपहर रेशमा का सौतेला बेटा उसके पास आया और 10 हजार रुपये की मांग की, लेकिन पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अब्दुर्रहमान रामतालिया में अपने क्लिनिक में बैठा था, इसी दौरान यह घटना घटी। इसके बाद आरोपी अपने पिता के क्लिनिक में पहुंचा और उसे हत्या की जानकारी दी और फरार हो गया।

अब्दुर्रहमान ने अपने बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है-

शख्स ने अपने बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि उनका बेटा बुरी संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी जब नशे में था, तब वह उस समय किसी की भी हत्या कर सकता था। साथ ही अपने लिखित शिकायत में बेटे द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की बात कही है। 

टॅग्स :हत्याकांडमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला