लाइव न्यूज़ :

प्रयागराजः सीआरपीएफ कैंप में जवान ने पत्नी, बेटे और बेटी की गोली मारकर हत्या की, फिर झूल गया फंदे से

By गुणातीत ओझा | Updated: May 16, 2020 12:29 IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा का रहने वाला विनोद यादव सीआरपीएफ में गाड़ी चलाता था। वह कैम्प में बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद में सीआरपीएफ के ‘ग्रुप सेंटर’ से तड़के इस मामले की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल वी के यादव ने अपनी पत्नी, एक बेटी एवं एक बेटे की पिस्तौल से गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। अर्द्धसैन्य बल एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ कैंप में कांस्टेबल के घर पहुंचे। ऐसा माना जाता है कि जवान ने अपने परिजन की कथित हत्या के बाद स्वयं को अंदर बंद कर लिया और कुछ ही देर बाद खुद को भी गोली मार लिया। यादव बल की 224वीं बटालियन में चालक के पद पर तैनात था।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के अधिकारी और जिले के आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा का रहने वाला विनोद यादव सीआरपीएफ में गाड़ी चलाता था। वह कैम्प में बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। शनिवार को उसने पत्नी विमला देवी( 36) बेटी सिमरन (12) बेटा संदीप( 15) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। प्रयागराज में इस घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के जवानों में खलबली मच गई। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ग्रुप सेंटर में ही रहने वाले 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात 40 वर्षीय विनोद कुमार यादव प्रयागराज जनपद में मेजा तहसील के सिरसा इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। इसके साथ ही विनोद कुमार यादव के साथियों से पूछताछ की जा रही है। सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीआरपीएफ के जवान के घरवालों को सूचना भेज दी गई है।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीप्रयागराजयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज