लाइव न्यूज़ :

हिम तेंदुआ का आतंक, 37 भेड़ और पश्मीना बकरियों पर हमला कर मार डाला, 4 हफ्तों में 170 मवेशियों की जान जा चुकी है

By भाषा | Updated: April 23, 2020 14:23 IST

लद्दाख के अलावा भी देश के कई हिस्सों में जंगलों के सिमटने के चलते मनुष्यों और पशुओं पर जंगली जानवरों के हमले की खबरें आती रहती हैं। रात का फायदा उठाकर हमला करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिम तेंदुआ पास के जंगल से निकल कर योर्गो गांव में घूम रहा था और 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात को शेरिंग दोरजी के मवेशियों के बाड़े में घुस गया। वन्यजीव कार्यकारी अधिकारी कोंचोक स्टैनजिन ने तुरंत तेंदुए को पकड़ने के लिए एक वन्यजीव टीम को गांव भेजा।

लेहः लेह जिले में बुधवार को एक हिम तेंदुए ने 37 भेड़ और पश्मीना बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। पिछले चार हफ्तों में जिले में जंगली जानवरों के हमलों में 170 मवेशियों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ पास के जंगल से निकल कर योर्गो गांव में घूम रहा था और 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात को शेरिंग दोरजी के मवेशियों के बाड़े में घुस गया। वन्यजीव कार्यकारी अधिकारी कोंचोक स्टैनजिन ने तुरंत तेंदुए को पकड़ने के लिए एक वन्यजीव टीम को गांव भेजा।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए तेंदुए को कुछ दिन बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने वन्यजीव वार्डन को पशुधन नुकसान का आंकलन कर समय पर मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। कोंचोक ने संबंधितों को नुकसान से उबरने के लिए प्रभावित परिवारों को एक-एक भेड़ और बकरी देने का निर्देश दिया। बता दें कि इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों का मुख्य पेशा पशुपालन है और ऐसे में तेंदुए के हमले ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा