लाइव न्यूज़ :

Siwan Road Accident: बिजली खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, तीन लोग जिंदा जले, बुरी तरह से जले दो लोग की पहचान मुश्किल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2022 15:06 IST

Siwan Road Accident: बिहार में सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का मामला है। मृत व्यक्ति की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया गांव के रहने वाले बच्चा प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पोल से टकरा गई। घटना में चालक समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने कार से किसी तरह शव को बाहर निकाला।

पटनाःबिहार में सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो में आग लग गई। इस दौरान स्कॉर्पियो में आग लगने से उसमें बैठे 3 लोग जिंदा जल गये। हादसे में 2 लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा उसवक्त हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पोल से टकरा गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक बिजली पोल में टक्कर मार दी। इसमें स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। इस घटना में चालक समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में अब तक केवल एक युवक की पहचान हो पाई है, जबकि बुरी तरह से जल जाने के कारण दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने कार से किसी तरह शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि जब अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराई उस समय चालक तेज झटके की वजह से गाड़ी से बाहर गिर गया। तभी जोरदार धमाके के साथ गाड़ी में एक विस्फोट हुआ और आग लग गई।

मृत व्यक्ति की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया गांव के रहने वाले बच्चा प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है। बाकी दो अन्य मृतकों के शव को जलती कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड