लाइव न्यूज़ :

Sitamarhi farmer murder: खेत में लगे कद्दू चुराने आए, चोरों ने किसान सुरेंद्र साह को ईंट से कूचने के बाद चाकू मारा, आंखें फोड़ीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2024 18:08 IST

Sitamarhi farmer murder: परिजनों का कहना है कि कद्दू चुराने आए चोरों का विरोध करने पर सुरेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान सुरेंद्र साह के पांच कट्ठा खेत में लगे कद्दू की दो दिनों से चोरी हो रही थी। नाराज चोरों ने सुरेंद्र शाह की हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या की वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Sitamarhi farmer murder: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां खेत में लगे कद्दू चुराने आए चोरों ने किसान सुरेंद्र साह (40) को ईंट से कूचने के बाद चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चोरों ने उसकी आंखें भी फोड़ दीं। सुरेंद्र साह लगमा गांव निवासी मौजे साह का पुत्र था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सुरेंद्र साह के पांच कट्ठा खेत में लगे कद्दू की दो दिनों से चोरी हो रही थी। ऐसे में इसकी रखवाली करने वाले किसान सुरेंद्र साह ने विरोध किया।

जिससे नाराज चोरों ने सुरेंद्र शाह की हत्या कर दी और फरार हो गए। अहले सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुरेंद्र की हत्या कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि कद्दू चुराने आए चोरों का विरोध करने पर सुरेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या की वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ रामकृ्ष्णा, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारों का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कराई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस को कटा हुआ कद्दू भी मिला है। डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो