लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala murder case: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दो शूटर समेत तीन आरोपी अरेस्ट, आठ ग्रेनेड, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 पिस्तौल, असॉल्ट राइफल बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2022 17:07 IST

Sidhu Moose Wala murder case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटरों समेत उनका मॉड्यूल हेड को गिरफ़्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई बार रेकी की थी। अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिले हैं।ग्रेनेड लॉन्चर AK-47 पर भी लगाया जा सकता है।

Sidhu Moose Wala murder case:दिल्ली पुलिस ने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दो शूटर समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक घटना के समय मुख्य षड्यंत्रकारी गोल्डी बराड़ के संपर्क में था।

हमने 6 शूटरों की पहचान की है। इसमें 2 मोड्यूल शामिल थे जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 को गिरफ़्तार किया।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एच जी एस धालीवाल ने कहा कि हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई बार रेकी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ ग्रेनेड, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 पिस्तौल, एक असॉल्ट राइफल बरामद किय गया है।

धालीवाल ने कहा कि इनके पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिले हैं। यह ग्रेनेड लॉन्चर AK-47 पर भी लगाया जा सकता है। 9 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर एक असॉल्ट राइफल 20 राउंड के साथ मिला है। इसके अतिरिक्त 3 पिस्तौल और 36 राऊंड गोला बारूद मिले हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम