लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: महरौली के जंगल में तलाशी के दौरान पुलिस को बरामद हुई जांघ और हाथ की हड्डियां

By रुस्तम राणा | Updated: November 19, 2022 16:21 IST

पुलिस को महरौली वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान कुछ हड्डियां मिलीं। पुलिस को एक बड़ी हड्डी मिली जो फीमर की हड्डी की तरह दिखाई दे रही थी। इसे जांघ की हड्डी भी कहा जाता है, जो शरीर की सबसे लंबी हड्डी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देतलाशी के दौरान पुलिस को एक बड़ी हड्डी मिली जो फीमर की हड्डी की तरह दिखाई दे रही थीइसके अलावा पुलिस को कलाई और कोहनी के बीच की हड्डी, घुटने की टोपी भी बरामद हुई है हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं, जो फोरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड की जांच में आए दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल के घटनाक्रम में, पुलिस को महरौली के जंगल में तीन और हड्डियां मिलीं, जो कथित तौर पर पीड़ित की हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस की टीम ने 16 नवंबर को तीन बार जंगल का दौरा किया। पुलिस को सुबह 6 बजे तलाशी के दौरान कुछ हड्डियां मिलीं। दिल्ली पुलिस की टीम सुबह 9 बजे फिर महरौली वन क्षेत्र में 100 फुट सड़क के पास पहुंची, और जो हुआ वह चौंकाने वाला था। 

पुलिस को एक बड़ी हड्डी मिली जो फीमर की हड्डी की तरह दिखाई दे रही थी (जिसे जांघ की हड्डी भी कहा जाता है, जो शरीर की सबसे लंबी हड्डी होती है)। तीसरे राउंड के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम छतरपुर एन्क्लेव के पास जंगल क्षेत्र और मेट्रो पिलर के पास जंगल क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्हें रेडियस-उलना (कलाई और कोहनी के बीच की हड्डी), पटेला (घुटने की टोपी) और फीमर जैसी हड्डियाँ बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद हड्डियों में कटे के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी बड़े धारदार हथियार से काटा गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

मुख्य आरोपी और श्रद्धा वालकर के लिव-इन पार्टनर, आफताब अमीन पूनावाला के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने महरौली के जंगल में कम से कम तीन दौर की तलाशी ली, जहाँ आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद 20 दिनों की अवधि में उसके शरीर के अंगों को फेंक दिया था। पहले आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा था। आफताब ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद यह सब कबूल किया था। पुलिस आफताब को महरौली के जंगल में भी ले गई थी ताकि उन जगहों की पहचान की जा सके जहां उसने श्रद्धा के शरीर के अंगों को फेंका था।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?