लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: शुक्रवार को भी होगा आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, आरोपी को बुखार की शिकायत के बाद रह गया था अधूरा

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2022 22:56 IST

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के पीआरओ संजीव के गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आफताब को बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को पॉलीग्राफी टेस्ट अधूरा था।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को आरोपी आफताब को बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को पॉलीग्राफी टेस्ट अधूरा रहापुलिस पूनावाला को शुक्रवार वापस एफएसएल लाएगी, बाकी पॉलीग्राफी टेस्ट फिर जारी रहेगा।सूत्रों ने कहा कि पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा होने के बाद पूनावाला का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट शुक्रवार को भी जारी रहेगा। गुरुवार को हुआ उसका पॉलीग्राफी टेस्ट अधूरा रह गया था। दरअसल, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के पीआरओ संजीव के गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आफताब को बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को पॉलीग्राफी टेस्ट अधूरा रहा। पुलिस उसे शुक्रवार वापस एफएसएल लाएगी। बाकी पॉलीग्राफी टेस्ट फिर जारी रहेगा।   

सूत्रों ने कहा कि पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा होने के बाद पूनावाला का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और परिणाम दो दिनों में आने की उम्मीद है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किए जाने की संभावना है। पॉलीग्राफी जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं। 

वहीं, नार्कों जांच में व्यक्ति की आत्मचेतना को कम कर दिया जाता है ताकि वह खुलकर बोल पाए। गौरतलब है कि पूनावाला ने अपनी सह जीवन साथी वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था। 

पूनावाला को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा। यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है। पूनावाला की पॉलीग्राफी जांच का पहला सत्र मंगलवार को रोहिणी के एफएसएल में हुआ था। पॉलीग्राफी जांच को ‘लाई डिटेक्टर’ के नाम भी जाना जाता है। 

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पूनावाला के छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच चाकू जब्त किए हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने कहा कि शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि चाकुओं को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराध में इनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं। 

एक सूत्र ने कहा, “अपराध के दौरान इन चाकुओं का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, इसका पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा, जिसमें समय लगता है।” वहीं श्रद्धा के कॉलेज के दोस्त रजत शुक्ला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पूनावाला ने जलती हुई सिगरेट उसे शरीर पर लगाई थी, लेकिन श्रद्धा पुलिस के पास जाने से बचती थी क्योंकि वह पूनावाला को एक और मौका देना चाहती थी। 

शुक्ला ने कहा निजी समाचार चैनल को बताया कि पूनावाला से रिश्ता कायम होने के बाद श्रद्धा ने खुद को अपने परिवार और अपने सभी दोस्तों से दूर कर लिया था। शुक्ला ने कहा, “2021 में, श्रद्धा ने अपनी एक करीबी महिला मित्र को बताया था कि आफताब ने उसकी पीठ पर जलती हुई सिगरेट लगा दी थी। इस बारे में सुनकर हमें बुरा लगा था।”

(इनपुट एजेंंसी के साथ)

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडForensic Science Laboratoryदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड