लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब पूनावाला अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में होगा पेश, जानिए वजह

By रुस्तम राणा | Updated: November 17, 2022 15:58 IST

गुरुवार को अदालत द्वार मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी को मंजूर कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग की मंजूरी दीहत्या के एक हफ्ते से भी पहले आफताब ने श्रद्धा को मारने की बनाई थी योजना: सूत्र

नई दिल्ली: देश के झकझोर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा। गुरुवार को अदालत द्वारा मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी को मंजूर कर लिया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। आरोपी से पूछताछ में केस से जुड़े अहम खुलासे हो रहे हैं। 

आरोपी को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाना है। वहीं मामले की पूछताछ कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आफताब उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है। “उनके बयान बार-बार बदल रहे हैं। उसने पहले जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पीड़ित का फोन महाराष्ट्र में फेंक दिया था, लेकिन अब उसका दावा है कि उसने उसे दिल्ली में कहीं गिरा दिया था।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब ने अपने बयान में यह कहा कि हत्या के एक हफ्ते से अधिक समय पहले भी उसने श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उस दिन भी श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था। लेकिन श्रद्धा अचानक भावुक हो गई और रोने लगी। इसलिए उसने उस दिन उसे छोड़ दिया था।”

आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि पहचान छिपाने के लिए उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया।पूनावाला ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने "श्रद्धा की आंतों को छोटा किया और उन्हें बहा दिया।

उसने यह भी कबूल किया कि उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों के लिए इंटरनेट पर खोज की थी। खून साफ करने के लिए उसने फर्श पर ब्लीच और दूसरे केमिकल का इस्तेमाल किया। अंगुलियों को छोड़कर, जिसे उसने कहीं और फेंका, उसने शरीर के हर अंग को जंगल में फेंक दिया।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडकोर्टहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?