लाइव न्यूज़ :

Shivpuri Primary School:गुरुजी के पास पैसा ही पैसा?, 52 भूखंड, दुकान, मकान, वाहन, सोना-चांदी समेत 8.36 करोड़ की संपत्ति, शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर छापा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2025 14:22 IST

Shivpuri Primary School: पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) डी.पी. गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह जिले के भौंती कस्बे में शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्दे52 भूखंड, दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी समेत 8.36 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। अब तक अपनी नौकरी से कुल 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है।शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Shivpuri Primary School: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के पास 52 भूखंड समेत 8.36 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पायी गयी है जो उसकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) डी.पी. गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह जिले के भौंती कस्बे में शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर छापा मारा।

ईओडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भदौरिया एवं उसके परिवार के पास सामूहिक रूप से 52 भूखंड, दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी समेत 8.36 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, भदौरिया ने अब तक अपनी नौकरी से कुल 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है।

छापेमारी के दौरान ईओडब्ल्यू ने 12 बैंक पासबुक और कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद किए, जिनकी जांचकर्ता आगे की जानकारी के लिए छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा