लाइव न्यूज़ :

शिवपुरीः जीप चलती छोड़ बारात के साथ नाचने लगा ड्राइवर, 30 से 40 लोगों के समूह में घुसी जीप, दो की मौत और 8 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 16:32 IST

इंदार के थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसा बुधवार रात की है और यह बारात में शामिल यह जीप श्यामपुर से खतौरा गांव आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रशिक्षित व्यक्ति को बैठाकर नीचे बारात में नाचने लगा।वाहन की रफ्तार तेज हो गयी और वह बारात में नाचते लोगों के समूह में घुस गई।हादसे में बारातियों में से दो की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

शिवपुरीः शिवपुरी जिले में बारात में शामिल एक जीप के चालक ने वाहन चलता छोड़, ड्राइविंग सीट पर एक अप्रशिक्षत व्यक्ति को बैठा दिया और खुद नाचने चला गया। इस दौरान अचानक जीप की रफ्तार बढ़ गयी और वह बारात में नाच रहे लोगों के समूह में घुस गयी, हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

इंदार के थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसा बुधवार रात की है और यह बारात में शामिल यह जीप श्यामपुर से खतौरा गांव आई थी। अधिकारी ने बताया कि बारात में करीब 30 से 40 लोग नाच रहे थे, इसी दौरान जीप चालक वाहन को चलता छोड़, अपनी जगह एक अप्रशिक्षित व्यक्ति को बैठाकर नीचे बारात में नाचने लगा।

उन्होंने बताया कि ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति कुछ दूरी तक तो जीप को धीरे-धीरे चलाने में कामयाब रहा लेकिन संभवत: अचानक एक्सीलेटर पर जोर से पांव पड़ने के कारण वाहन की रफ्तार तेज हो गयी और वह बारात में नाचते लोगों के समूह में घुस गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बारातियों में से दो की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय गाड़ी चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?