लाइव न्यूज़ :

Sheikhpura Crime News: थाना से महज 200 मीटर दूरी पर लूट, 2 करोड़ से अधिक का सोना और 2 लाख नकद लेकर फरार, पुलिस को भनक नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2023 17:07 IST

Sheikhpura Crime News: शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के पास बेखौफ लुटेरों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए आशीर्वाद गोल्ड रिंग ब्रांच से 2 करोड़ से अधिक का सोना और 2 लाख नकद लूटकर भाग निकले। 

Open in App
ठळक मुद्देबेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।घटना को अंजाम बरबीघा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर दिया गया।  वारदात को अंजाम दिया है और करोड़ों के जेवरात के साथ नौ-दो ग्यारह हो गए।

Sheikhpura Crime News: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में लूट, हत्या, चोरी डकैती और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। बेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इसी कड़ी में शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के पास बेखौफ लुटेरों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए आशीर्वाद गोल्ड रिंग ब्रांच से 2 करोड़ से अधिक का सोना और 2 लाख नकद लूटकर भाग निकले। घटना को अंजाम बरबीघा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और करोड़ों के जेवरात के साथ नौ-दो ग्यारह हो गए। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने इस बात की जानकारी बरबीघा थाना को दिया। जिसके बाद बरबीघा थाना की टीम बैंक पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि आधा दर्जन की संख्या में बैंक लुटेरे आए और पहले गोल्ड लोन लेने के बारे में पूछा फिर थोड़ी देर बाद बैंक में काम कर रहे तीनों कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। अपराधी करीब 20 मिनट तक एक-एक कर सभी स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए गन पॉइंट के बल पर तिजोरी को खुलवाकर पांच किलो सोना कीमत लगभग 2 करोड़ रुपया और नगद लूट कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बैंक में रखा सारा सोना ग्राहकों का था जो 228 पैकेट में अलग-अलग रखा गया था। जिसमें से 224 पैकेट लुटेरा लेकर फरार हो गया। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।पुलिस मौके पर पहुंची है और आसपास लगे सीसीटीवी के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली