लाइव न्यूज़ :

ससुराल से नवविवाहिता को लेकर भागा चचेरा भाई, शादी को हुए थे 5 दिन, लाखों के गहने गायब, सहेली ने किया मदद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2022 20:15 IST

थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देआनन-फानन में लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे. लड़की के चचेरे भाई शादी की नीयत से उसे अपने साथ भगा ले गया है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि इस काम में युवती की एक सहेली ने उसकी मदद की.

पटनाः बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत समास गांव से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने ही चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हो गई.

 

 

हाथ की मेहंदी उतरने से पहले ही वह अपने पति के साथ छल कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. यही नहीं शादी के लाखों के गहने लेकर भागी. कहा जा रहा है कि दोनों लम्बे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे. बताया जाता है कि जब परिजनों को इस बात की खबर लगी तो सब हक्के-बक्के रह गए. लोग भी हैरान है कि कोई अपने ही चचेरे भाई के साथ कैसे भाग सकता है?

इस बाबत पटना के रामकृष्ण नगर थाना निवासी युवती के पिता के द्वारा बरबीघा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज कराई हई प्राथमिकी के अनुसार युवती की शादी 5 फरवरी को धूम-धाम से सामस गांव निवासी युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद लड़की मायके से विदा होकर शेखपुरा स्थित अपने ससुराल आ गई. शादी वाला घर था लिहाजा घर के सभी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे.

जब ससुरालवाले लड़की के कमरे में गए तो उसे गायब पाया. किसी तरह चार दिनों तक वह ससुराल में रही और पांचवें दिन मौका पाकर लड़की सभी जेवरात, कपड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गई थी. 10 फरवरी को ससुरालवालों ने युवती के पिता को फोन कर बताया कि आपकी लड़की गहने-जेवर के साथ कहीं भाग गई है.

आनन-फानन में लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे. जांच के बाद पता चला कि लड़की के चचेरे भाई शादी की नीयत से उसे अपने साथ भगा ले गया है. जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि इस काम में युवती की एक सहेली ने उसकी मदद की.

इस संबंध में थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा. उधर, इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर समाज में क्या हो रहा है? इश्क के चक्कर में भाई-बहन के रिश्त भी शर्मसार हो रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा