लाइव न्यूज़ :

Sheikhpura Bank Robbery: 5000000 रुपए की लूट, बैंक कर्मियों को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाया, सीसीटीवी कैमरे को खंगाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2024 16:29 IST

Sheikhpura Bank Robbery: सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बैंक कर्मियों ने जैसे ही बैंक खोला, लुटेरों ने धावा बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा पुलिस के साथ ही एसपी एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

Open in App
ठळक मुद्देशाखा खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया। बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए।

Sheikhpura Bank Robbery:बिहार में बेखौफ लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शेखपुरा जिले में हथियार के बल पर एक्सिस बैंक से 50 लाख से अधिक रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया मोड़ के पास एक्सिस बैंक की शाखा में घटी है, जहां सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बैंक कर्मियों ने जैसे ही बैंक खोला, लुटेरों ने धावा बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा पुलिस के साथ ही एसपी एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर लूटपाट मचाई। इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए।

अपराधियों ने कितने रुपए लूटे हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पटना से भी फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए