UP Crime: शामली में मॉनिंग वॉक पर निकले शख्स की हत्या, सरेआम गोलियों से भूना, जांच जारी
By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2024 14:41 IST2024-09-01T14:37:39+5:302024-09-01T14:41:04+5:30
Shamli Murder: मृतक की पहचान होटल संचालक और प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार कंबोज के रूप में हुई है। आरोप है कि शिवकुमार कंबोज की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने कंबोज पर तीन गोलियां चलाईं।

UP Crime: शामली में मॉनिंग वॉक पर निकले शख्स की हत्या, सरेआम गोलियों से भूना, जांच जारी
Shamli Murder: उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे। ताजा खबर शामली से आई है जहां सरेआम एक शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात है कि बदमाशों ने शख्स के रूटीन का पहले से पता लगाया हुआ था जिसके बाद उन्होंने मौका देख व्यक्ति की हत्या को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि मृतक की पहचान होटल संचालक और प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार कंबोज के रूप में हुई है। वह सुबह मोर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, जहां घात लगाए हत्याओं ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन गोलियां लगने के बाद व्यापारी की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के जिला शामली में होटल संचालक और प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार कांबोज मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गुंडों ने गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। नहर पटरी पर लाश मिली है। करीब 3 गोलियां मारी गई हैं। pic.twitter.com/VsrpjrBngM
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 1, 2024
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने कंबोज को तीन गोलियां मारी। पुलिस को जैसे ही वारदात की सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा है लेकिन मामले की जांच जारी है।