लाइव न्यूज़ :

Shahdara Delhi Murder: थप्पड़ का बदला लेने के लिए गोली मारकर हत्या?, दिल्ली और गाजियाबाद से 3 नाबालिग अरेस्ट, तमंचा और स्कूटर बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 09:22 IST

Shahdara Delhi Murder: अधिकारी ने कहा कि विवाद के दौरान सुफियान ने कथित तौर पर दो आरोपियों को थप्पड़ मारा, जिन्होंने बाद में उसकी हत्या की साजिश रची।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।सुफियान और आरोपी के बीच टोपी को लेकर बहस हुई थी।पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग स्थानों से तीन किशोरों को पकड़ा है।

Shahdara Delhi Murder: दिल्ली के शाहदरा इलाके में मामूली विवाद के बाद 19 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। यह घटना शनिवार की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गांधी नगर पुलिस थाने में गोलीबारी की सूचना देने वाली एक ‘पीसीआर कॉल’ प्राप्त हुई। विभिन्न टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। पीड़ित की पहचान सुफियान के रूप में हुई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि सुफियान और आरोपी के बीच टोपी को लेकर बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा कि विवाद के दौरान सुफियान ने कथित तौर पर दो आरोपियों को थप्पड़ मारा, जिन्होंने बाद में उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग स्थानों से तीन किशोरों को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक तमंचा और एक स्कूटर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस एक अन्य संदिग्ध और एक आरोपी की मां की भी तलाश कर रही है जिसने कथित तौर पर हथियार उपलब्ध कराने में सहायता की थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा