लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की मंत्री के बरेली आवास से सात लाख रुपए और रुद्राक्ष की माला हुई चोरी, अपने पूर्व सहयोगी पर लगाया आरोप

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 10, 2024 18:16 IST

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पुराने सहयोगी कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय पर धोखाधड़ी किए जाने और रुद्राक्ष माला चोरी करने का आरोप लगाया है।

Open in App

लखनऊ/बरेली: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पूर्व सहयोगी के खिलाफ बरेली में धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हाई प्रोफाइल मामले में रेखा आर्या ने अपने पुराने सहयोगी कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय पर धोखाधड़ी किए जाने और रुद्राक्ष माला चोरी करने का आरोप लगाया है। रेखा आर्या का कहना है कि ये दोनों उनके पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल के नाम और पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही कर लोगों पर दबदबा बनाने के लिए उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर बरेली जिले के बारदारी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

बरेली के आईजी राकेश सिंह के अनुसार, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का एक आवास बरेली में हैं। उनके इस आवास से 7 लाख रुपए और एक सोने की रुद्राक्ष माला चोरी होने की शिकायत की गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आरोप है यह चोरी कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडेय ने की है।

उन्होंने अपने इन दोनों पुराने सहयोगियों पर यह आरोप भी लगाया है कि ये दोनों अपनी क्रेटा कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर और  लाल- नीली बत्ती लगा रखी है। इससे वह अपना रौब लोगों पर गालिब करते हुए धोखाधड़ी कर रहे हैं। लोगों से उगाही भी कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री की इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। 

आरोपियों से होगी पूछताछ : 

अब तक ही हुई जांच से यह पता चला है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल बरेली में प्रापर्टी का काम करते थे। कुछ समय पहले तक उनके कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडेय के साथ अच्छे रिश्ते थे। रेखा आर्या के मंत्री बनने पर कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडेय ने उनके सम्मान में एक बड़ा आयोजन किया था। बाद में इनके बीच किसी बात को लेकर तल्खी आई तो दोनों ने अपनी राह अलग कर ली। 

पुलिस अब दोनों परिवारों के बीच किस वजह से दूरी हुई इसकी भी पड़ताल करेगी। इसके साथ ही जल्दी ही कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडेय से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के आवास से कैसे और कब रुद्राक्ष की माला चोरी हुई इसका भी पता लगाया जाएगा। आईजी राकेश सिंह के मुताबिक पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, आरोपियों को बयान देने के लिए पुलिस नोटिस जारी किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डBareilly Police
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट