लाइव न्यूज़ :

देहरादून में सीनियर लड़कों ने ली 12 साल के छात्र की जान, स्कूल प्रबंधन ने कैंपस में दफनाया

By भाषा | Updated: March 28, 2019 15:24 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचित करने की बजाय स्कूल के अधिकारियों ने लड़के के शव को कैंपस में ही दफना दिया और मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।

Open in App

देहरादून के निकट ऋषिकेश के पास एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिये स्कूल प्रबंधन ने उसके शव को कैंपस में ही दफना दिया। देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह जघन्य घटना गत 10 मार्च को हुई थी लेकिन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद इसके बारे में पता चला।निवेदिता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र वासु यादव की उसके सीनियर छात्रों ने क्रिकेट के बल्ले और विकेटों से जमकर पिटाई की। उनका मानना था कि वासु की वजह से स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।उन्होंने बताया कि मृत छात्र ने एक आउटिंग के दौरान रास्ते में पड़ने वाली एक दुकान से बिस्किट चुरा लिया था जिसकी शिकायत दुकानदार ने स्कूल स्टॉफ से की । इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दंडस्वरूप छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। दस मार्च को दोपहर में छात्र को उसके सीनियर छात्रों ने पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का पता देर शाम को लगा जिसके बाद उसके अस्पताल ले जाया गया जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचित करने की बजाय स्कूल के अधिकारियों ने लड़के के शव को कैंपस में ही दफना दिया और मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में हापुड में रहने वाले छात्र के माता-पिता को भी सूचित नहीं किया।उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक, वार्डन, शारीरिक व्यायाम शिक्षक और स्कूल के दो छात्रों को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 26 मार्च को बच्चे का शव खोदकर बाहर निकाला और उसकी मौत का सही कारण जानने के उद्देश्य से शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा । भाषा दीप्ति मनीषा मनीषा

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला