लाइव न्यूज़ :

Sawai Mansingh Medical College: जूनियर छात्रा से उत्पीड़न, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित, बुरा करने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 12:51 IST

Sawai Mansingh Medical College: समिति की सिफारिश पर स्नातकोत्तर के छात्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। छात्र शैक्षणिक और अस्पताल की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देSawai Mansingh Medical College: ‘बुरा’ दुष्कर्म या हत्या हो सकती है।Sawai Mansingh Medical College: निलंबन की अवधि बाद में तय की जाएगी।Sawai Mansingh Medical College: व्हाट्सएप ग्रुप में आरोप पोस्ट किया।

Sawai Mansingh Medical College:राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (एसएमएस) के प्रशासन ने जूनियर छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन की महिला उत्पीड़न समिति की सिफारिश पर एक जूनियर छात्रा द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष के डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि आरोपों के बाद समिति ने मामले की जांच की और सजा की सिफारिश की। उन्होंने कहा, " समिति की सिफारिश पर स्नातकोत्तर के छात्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। छात्र शैक्षणिक और अस्पताल की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा।

निलंबन की अवधि बाद में तय की जाएगी।" महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर उसके साथ बुरा करने की धमकी देने का आरोप लगाया था, साथ ही आशंका जताई थी कि ‘बुरा’ दुष्कर्म या हत्या हो सकती है। महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने जार्ड (जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) के एक व्हाट्सएप ग्रुप में आरोप पोस्ट किया।

जिसका स्क्रीनशॉट एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी को भेजा गया, जिसके बाद 18 अगस्त को पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया था और कहा था कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करना कॉलेज प्रशासन का काम है।

टॅग्स :जयपुरराजस्थानडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई