लाइव न्यूज़ :

सासारामः 60 फुट लंबा स्टील पुल चोरी में 8 लोग अरेस्ट, सिंचाई विभाग का SDO और राजद नेता मास्टरमाइंड, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2022 22:09 IST

बिहार पुलिस ने कहा कि प्रयोग में लाए गए गैस कटर बरामद कर लिया गया है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अरविंद के वाहन से पुल का समान एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांड का मास्टरमाइंड सिंचाई विभाग के एसडीओ और राजद नेता है।नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में अर्राह नहर पर 1972 में हुआ था।खराब पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया।

सासारामः बिहार के सासाराम जिले में खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले चोर 60 फुट लंबा इस्पात का पुल खोलकर ले गए। इस बीच बिहार पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि इस कांड का मास्टरमाइंड सिंचाई विभाग के एसडीओ और राजद नेता है।

बिहार पुलिस ने कहा कि प्रयोग में लाए गए गैस कटर बरामद कर लिया गया है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीओपी शशि भूषण ने कहा कि सभी से पूछताछ की जा रही है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अरविंद के वाहन से पुल का समान एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया।

इस कांड में पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ राधेश्याम सिंह, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज, सिंचाई विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार, सच्चिदानंद सिंह, गोपाल कुमार और रामनरेश सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 500 टन वजनी इस पुल का निर्माण नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में अर्राह नहर पर 1972 में हुआ था।

उन्होंने बताया कि चोरों के समूह में शामिल लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग के अधिकारी बताकर तीन दिन के दौरान खराब पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया। नासरीगंज थाने के प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि कुछ संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हालांकि, तब तक चोर पुल का सामान लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अनभिज्ञता के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया जा सका।'' कुमार ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कबाड़ कारोबारियों को भी सतर्क किया गया है।

अमियावर गांव के निवासी मंटू सिंह ने कहा, '' यह पुल काफी पुराना था और कुछ समय पहले इसे खतरनाक घोषित किया गया था। पुराने पुल के बराबर में ही एक नये पुल का निर्माण किया गया था, जिसका जनता उपयोग कर रही है।''

इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से प्ररित थे। उन्होंने कहा, '' यदि भाजपा और नीतीश कुमार बिहार की सरकार को चोरी कर सकते हैं तो पुल क्या है?'' तेजस्वी यादव का इशारा 2017 में राजद से बठबंधन तोड़कर जदयू का भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?