सारणः युवक की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा जान बचाकर भागा, पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया

By एस पी सिन्हा | Published: March 9, 2023 04:24 PM2023-03-09T16:24:48+5:302023-03-09T16:25:57+5:30

बिहारः हसनपुरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवेदनशील मामला होने की वजह से अधिकारी ज्यादा जानकारी देंगे।

Saran Youth beaten death nephew ran away saving his life police arrested three bihar chhapra | सारणः युवक की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा जान बचाकर भागा, पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया

परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

Highlightsपुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।बेहोश हो गया तो उसे घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटनाः बिहार में सारण(छपरा) जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगिया गांव में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां बीफ बेचने के शक में सीवान के रहने वाले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका भतीजा जान बचाकर भागा। मृतक की पहचान नसीम कुरैशी के रूप में की गई है।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगिया गांव स्थित मस्जिद के समीप की है, जहां सीवान जिला के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी दो लोगो को स्थानीय असामाजिक तत्वों ने घेर कर पकड़ लिया।

लेकिन दोनों में से एक युवक खुद को बचा कर भाग निकला। लेकिन दूसरे की किस्मत खराब निकली और उसकी लाठी-डंडा रॉड ईंट से बुरी तरह पिटाई करने के बाद मरणासन्न स्थिति में पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि नसीम कुरैशी कुछ काम से छपरा के रसूलपुर में आया था। रसूलपुर में कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। नसीम पर प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। वह बेहोश हो गया तो उसे घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इधर, इस मामले में परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि घटना के वक्त उसका भतीजा भी उसके साथ था। दोनों रसूलपुर होते हुए जोगिया गांव जा रहे थे। भतीजा जान बचाकर मौके से भाग निकला।

इस संबंध में हसनपुरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवेदनशील मामला होने की वजह से अधिकारी ज्यादा जानकारी देंगे। वहीं, छपरा के एसपी गौरव ने बताया कि पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी पहचान सुशील सिंह, रवि साह, और उज्ज्वल शर्मा के रूप में हुई है। घटना में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सभी फरार चल रहे हैं। जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मीट किस चीज का था, इसकी जानकारी नहीं है।

 

Web Title: Saran Youth beaten death nephew ran away saving his life police arrested three bihar chhapra

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे