लाइव न्यूज़ :

सारणः अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की गई जान, 5 की हालत खराब, मलबे में 10 लोग दबे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2022 18:03 IST

बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार से सटे मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज करीब 3 किमी दूर तक सुनी गई.

Open in App
ठळक मुद्देएफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है.रिहायशी इलाके में पटाखा फैक्ट्री चलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.खोदाईबाग गांव में गैरकानूनी तरीके से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है.

पटनाः बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार से सटे मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया. इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. करीब 10 लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आ रही है.

कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. धमाका इतना जोरदार था कि यह फैक्ट्री जिस पक्का तीन मंजिला मकान में चलाई जा रही थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. मृतकों में साबिर अली (22) पिता रहमतुल्लाह मियां, मुलाजिम (35) पिता रहमतुल्लाह मिया, सहजाद (5) पिता मुलाजिम की पहचान हो पाई है, जबकि दो अन्य लोगों का नाम नहीं पता चल पाया है.

इस घटना के बाद एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज करीब 3 किमी दूर तक सुनी गई. विस्फोट मस्जिद के पास स्थित मोहम्मद रेयाजू मियां के घर में हुआ है. लोगों के मुताबिक रेयाजू मियां आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाता है. वह शादी-विवाह सहित अन्य खुशी के मौके पर आतिशबाजी के लिए पटाखे बेचता है.

लोगों के अनुसार खोदाईबाग गांव में गैरकानूनी तरीके से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है. विस्फोट के बाद देखते ही देखते मकान में आतिशबाजी शुरू हो गई. मकान में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है. घटना वाली जगह पर घेराबंदी कर दी गई है. इसबीच, रिहायशी इलाके में इस से पटाखा फैक्ट्री चलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यहां फैक्ट्री में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो चुका है. इससे पहले जिले के खोदाई बाग के ओलहनपुर में पहले भी दो बार हो बम विस्फोट हो चुका है. यहां करीब 12 अवैध पटाखा फैक्ट्रियां हैं. आज हुए विस्फोट से अनुमान लगाया जा रहा है कि रियाजुल मियां के घर में काफी शक्तिशाली विस्फोटक तैयार किया गया था.

बताया गया कि रेयाजू मियां एवं उसके भाई शब्बीर मियां का परिवार एक ही मकान में रहता था. हालांकि उसके आपराधिक गतिविधि में शामिल होने अथवा संदिग्ध होने की जानकारी ना तो ग्रामीणों ने दी और ना ही खैरा थाना पुलिस ने.

खैरा थाना पुलिस फिलहाल घर के अंदर प्रवेश कर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में लगी है. लेकिन रुक-रुक कर हो रहे विस्फोट से पुलिसकर्मियों तथा स्थानीय लोगों के कदम रुक जा रहे हैं. घटनास्थल पर छपरा सदर के एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह एवं फायर ब्रिगेड की टीम सहित कई थाने की पुलिस पहुंची है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए